बच्चों को शुरु से ही मिलनी चाहिये टेक्नोलाजी शिक्षाः मो. जावेद

   जौनपुर। करंजाकला विकास खण्ड के कोठवार बाजार में सोमवार को टेक्निकल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिये कम्प्यूटर जागरूकता महोत्सव का आयोजन किया गया जहां कम्प्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर देते हुये मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। एडवांस कम्प्यूटर इनफार्मेशन टेक्नोलाजी जागरूकता महोत्सव के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा. जितेन्द्र यादव व समाजवादी पार्टी के युवा नेता मोहम्मद जावेद सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से महोत्सव का उदघाट्न किया। तत्पश्चात् डा. यादव ने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया में टेक्नोलाजी संसाधनों की होड़ लगी है। इसी क्रम में युवा नेता मोहम्मद जावेद सिद्दीकी ने कहा कि बच्चों को शुरुआती दौर से ही टेक्नोलाजी शिक्षा की व्यवस्था मिलनी चाहिये। आने वाले दौर में जाॅब के साथ ही देश का गौरव बढ़ाने का काम होता रहेगा। विशिष्ट अतिथि मोहम्मद जफर सिद्दीकी ने कहा कि देश-विदेश की कम्पनियों में कम्प्यूटर टेक्नोलाजी के महारथियों की एक अच्छे पैक पर खूब मांग बढ़ी है। इसके अलावा विज्ञान से सम्बन्धित कार्यक्रम पेश किये। समारोह में कम्प्यूटर की अच्छी जानकारी रखने वाले बच्चों को अतिथियों ने सम्मानित किया।  कार्यक्रम का संचालन दिलीप प्रजापति ने किया। इस अवसर पर मो. दानिश, राजेश सिंह, नीरज कुमार, सुनील सिंह, प्रमोद कुमार, जफर, पप्पू यादव, सिन्टू यादव, बदरूद्दीन, राम अजोर पाण्डेय, राजेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related

news 3390226053354103671

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item