श्री राम मंदिर शाखा गूलर घाट का मना वार्षिकोत्सव
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_730.html?m=0
जौनपुर। देशभक्त, सचरित्र, संस्कारित व्यक्ति निर्माण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी दैनिक शाखाओं के माध्यम से सतत् कर रही है। विगत 90 वर्षों की संघ साधना का परिणाम देश के लिये शुभकारी हो रहा है। संघ का स्वयंसेवक हर क्षेत्र में शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी जीवन व्यतीत करता है। उक्त विचार श्री राम मंदिर शाखा गूलर घाट पर आयोजित वार्षिकोत्सव के अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पधारे संघ के काशी प्रान्त के कार्यवाह बांके लाल ने व्यक्त किया। इस दौरान सैकड़ों स्वयंसेवक पूरे गणवेश में मौजूद रहे जहां सभी द्वारा शारीरिक योग व व्यायाम किया गया। साथ ही मुख्य शिक्षक संतोष व गणगीत अविनाश, एकल गीत उज्ज्वल, अमृत वचन भारत और अतिथि परिचय राजेन्द ने कराया। अन्त में मुख्य अतिथि द्वारा वरिष्ठ व कर्मठ स्वयंसेवक दयाशंकर दीक्षित, सूरज गुप्ता, प्रदीप कुमार व हरिश्चन्द्र गुप्त को अंगवस्त्रम् एवं संघ साहित्य देकर सम्मानित किया गया। साथ ही नगर संघ चालक धर्मवीर द्वारा सभी स्वयंसेवकों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद रहे।

