पतंजलि परिवार ने एसडीएम को किया सम्मानित

  जौनपुर। नियमित व निरन्तर किसी खेल को खेलकर अथवा मध्यम गति से लम्बी दूरी को टहलकर या योगाभ्यास के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति स्वयं को स्वस्थ रखने के साथ समाज को स्वस्थ रखकर एक स्वस्थ व खुशहाल राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। उक्त बातें पतंजलि योग समिति द्वारा नगर के टीडी इण्टर कालेज में चल रहे 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में उपजिलाधिकारी राकेश पटेल ने कही। इस दौरान पतंजलि परिवार द्वारा श्री पटेल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान के प्रभारी शशिभूषण यादव, डा. धु्रवराज, मोहन सिंह, संजय श्रीवास्तव, संजय सेठ, लाल बहादुर, सूबेदार मेजर जिले सिंह, सिकन्दर, सौरभ यादव, डा. हेमंत, डा. चन्द्रसेन, जगदीश, संतोष सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में जिला प्रभारी अचल हरिमूर्ति ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

news 5589517111347789539

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item