समर बहादुर सिंह अध्यक्ष विजय सिंह महामंत्री चुने गये
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_798.html?m=0
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वाचंल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव आज भारी गहमा गहमी के बीच टीडी कालेज जौनपुर में सम्पन्न हुआ। सुबह दस बजे से एक बजे तक मतदान हुआ उसके बाद मत गणना सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में काटे की टक्कर में समर बहादुर सिंह मात्र सात वोटो के अंतर से जीत दर्ज किया। समर बहादुर को कुल 248 वोट मिला जबकि दूसरे स्थान पर रहे हिमांशू सिंह को 241 मत प्राप्त हुआ। उपाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र सिंह जीत दर्ज किया है। उन्हे कुल 398 मत मिला उनके प्रतिद्वन्दी अखिलेश सिंह को 214 वोट मिला। महामंत्री पद पर विजय सिंह भी काटे की टक्कर में जीत दर्ज किया है। उन्हे 274 मत मिला है दूसरे स्थान पर रहे सर्वेश को 242 मत प्राप्त हुआ। संयुक्त मंत्री पर राजीव रतन सिंह ने बाजी मारी है। कार्यालय मंत्री पद पर नीरज कुमार सिंह निर्विरोध चुने गए है।
