मॉकड्रिल व एवेकुएशन ड्रिल का किया गया आयोजन

जौनपुर। फायर सर्विस मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार अग्निशमन सुरक्षा पाक्षिक योजना के अन्तर्गत आज दिनांक 18 फरवरी 3 बजे अपरान्ह में फायर सर्विस जौनपुर द्वारा अरूण वेबरिज पेप्सीकों लि. सतहरिया औद्योगिक इकाई में मॉकड्रिल व एवेकुएशन ड्रिल का आयोजन किया गया तथा अग्निकाण्ड के दौरान बचाव कार्य का अभ्यास किया गया, पुरातनकाल में फायर सर्विस की भुमिका मात्र अग्नि दुर्घटना होने पर अग्निशमन कार्यो तक सीमित थी परन्तु विकास के बदलते परिवेश में आपदा प्रबन्धन को विकास के नियोजन स्तर से ही शामिल किया जाना महत्वपूर्ण होता जा रहा है। 
         अब यह जरूरी है कि अग्निनिरोधक एवं आपदा प्रबन्धन को विकास के नियोजन में सम्मिलित किया जाय और हमारा विकास एक समावेशित एवं सस्टेनेबुल विकास हो ताकि अनियोजित विकास समाज के विनाश का कारण न बनने पाये उक्त विचार आज माक, निष्क्रमण ड्रिल के उपरान्त व्यक्त किये गये। दुर्घटना न्यूनीकरण हेतु जन सामान्य की सजगतापूर्ण भागीदारी की आवश्यकता है ताकि जिस किसी भवन में हम जाय तो हमे देखना चाहिए कि सुरक्षित पलायन एवं जीवन सुरक्षा हेतु आवश्यक सभी ढंाचागत व्यवस्थाए समावेशित हो, ताकि दुर्घटना होने पर जान-माल की क्षति न होने पाये। ड्रिल के उपरान्त औद्योगिक इकाई की वृहद समीक्षा की गयी आयी कमियों की ओर औद्योगिक इकाई के प्रबन्धन का ध्यान भी आकर्षित किया गया। ड्रिल के दौरान फायर सर्विस मुख्यालय लखनऊ से सयुक्त निदेशक फायर सर्विस उत्तर प्रदेश जे के सिंह, परिक्षेत्रीय उपनिदेशक गोरखपुर जाकिर हुसैन रिजवी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनपद जौनपुर आर पी राय एवं अग्निशमन अधिकारी जौनपुर के के ओझा तथा औद्योगिक इकाई के प्रबन्धक श्री दुबे अन्य स्टाफ सहित उपस्थित रहे। 

Related

news 5798914305747371576

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item