आग से नौ रिहायशी छप्पर राख

 खुटहन ( जौनपुर)शेखपुर सुतौली गांव मे गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारण से लगी आग से नौ रिहायशी छप्पर राख हो गया।उसमे बंधी एक बकरी की मौत व भैंस गंभीर रूप से झुलस गई ।आग बुझाने के चक्कर मे अधेड भी झुलसा
उक्त गांव निवासी अनन्तु के छप्पर मे अचानक आग की लपटे उठने लगी।जब तक ग्रामीण मौके पर पहुचते आग बिकराल रूप धारण कर उनका सात और पडोसी रामबकस का दो छप्पर आगोश मे ले लिया ।आग बुझाने के प्रयास मे अनन्तू का हाथ झुलस गया।छप्पर मे बंधी उनकी एक बकरी की मौत और भैंस झुलस गयी।जिसका उपचार चल रहा है ।ग्रामीणो के अथक प्रयास  के बाद आग पर काबू पाया जा सका ।

Related

news 1406056636711036179

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item