नीड फाउण्डेशन ने करायी स्कालरशिप प्रतियोगिता
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_864.html?m=0
जौनपुर। आज शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन पशु के समान है। एक शिक्षित व्यक्ति ही घर, समाज व देश को आगे ले जा सकता है। इसमें बेटियां आज भी बेटों से आगे हैं जो देश की सर्वोच्च पदों पर विराजमान हैं। उक्त बातें नगर के हिन्दी भवन में नीड फाउण्डेशन द्वारा आयोजित स्कालरशिप प्रतियोगिता में अरूणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद ने कही। इस दौरान संस्थान द्वारा आधा दर्जन विद्यालयों के बच्चों का कार्यक्रम कराया गया जिसमें छात्रा निकिता कुशवाहा प्रथम आयी जिसे मुख्य अतिथि श्री प्रसाद ने सम्मानित किया। इस अवसर पर विनोद, उदय सिंह, आनन्द अस्थाना, मंजय कुमार, टीपी सिंह, अभिषेक पार्थ सिंह, सोनू निषाद, अमित कुमार, दिनेश पटेल सहित तमाम बच्चे, अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विशेष जी ने किया।

