जनपद में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई बोर्ड परीक्षा

 जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षा गुरूवार से शुरू हो गयी जिसके बाबत जिला व पुलिस प्रशासन की व्यवस्था काफी चाक-चैबंद दिखी। इस परीक्षा में इण्टरमीडिएट के 97048 परीक्षार्थियों में से 49503 बालक व 47545 बालिकाएं हैं जबकि हाईस्कूल के 111851 परीक्षार्थियों में 57767 बालक व 54084 बालिकाएं हैं। परीक्षा के मद्देनजर जहां शिक्षा विभाग द्वारा सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी थीं, वहीं परीक्षा को नकलविहीन एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिये जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क दिखा। केन्द्र पर व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षक तैनात रहे तो सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवान मौजूद रहे। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों की टीम बराबर चक्रमण करती नजर आयी। वहीं दूसरी ओर अनुचित साधन का प्रयोग करने वालों को सबक सिखाने के लिये शिक्षा विभाग की जांच टीम गठित की गयी थी जो दर्जनों परीक्षा केन्द्रों का जायजा ली। फिलहाल कुल मिलाकर परीक्षा का आज पहला दिन रहा जहां प्रथम व द्वितीय मिलकर कुल दो पालियों में परीक्षा सम्पन्न हुई।

Related

news 4031990255575249789

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item