लायंस क्लब ने शिविर लगाकर 250 लोगों को किया लाभान्वित

  जौनपुर। लायंस क्लब द्वारा विश्व किडनी दिवस पर गुरूवार को अहियापुर में निःशुल्क कैम्प लगा जहां 51 गुर्दे, 98 शूगर व 101 ब्लड प्रेशर के मरीजों की निःशुल्क जांच की गयी। इस मौके पर विशेषज्ञों ने बताया कि यदि शरीर में सूजन हो, ब्लड प्रेशर बढ़ रहा हो, पेशाब में जलन हो, पेशा कम हो तो वे सभी किडनी को प्रभावित करने के लक्षण हैं। इसके बचाव हेतु प्रतिदिन 2 से 3 लीटर पानी का सेवन नीबू के साथ करना चाहिये। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अशोक मौर्या, अमित पाण्डेय, संदीप गुप्ता, महेन्द्रनाथ सेठ, राधेरमण जायसवाल, सुभाष चन्द्र यादव, डा. संजय उपाध्याय, अभिषेक सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related

news 2186602826139709679

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item