संजीव चुने गये सिरकोनी शिक्षक संघ के अध्यक्ष

  जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सिरकोनी ब्लाक इकाई का चुनाव वीरेन्द्र प्रताप सिंह व राम दुलार यादव की देख-रेख में सम्पन्न हुआ जहां अध्यक्ष पद के लिये संजीव सिंह, अमर बहादुर यादव एवं पवन सिंह ने नामांकन किया। नामांकन वापसी में पवन सिंह व अमर बहादुर यादव ने पर्चा वापस लिया जिस पर संजीव सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुये। इस पर चुनाव प्रेक्षक कमलेश सिंह ने श्री सिंह को 13 मार्च तक अपनी कार्यकारिणी प्रस्तुत करने को कहा। इस अवसर पर सुनील यादव, रवि राय, महेन्द्र प्रताप सिंह, प्रेम बहादुर यादव, सत्य प्रकाश मिश्र, डा. दिनेश प्रताप सिंह, प्रवीण सिंह, संतोष यादव आदि मौजूद रहे। अन्त में यशवंत सिंह व बृजेश सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

news 6150186709754564049

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item