3 चौकी प्रभारी के कार्यक्षेत्र बदले

  जौनपुर। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने जनपद की कानून व्यवस्था को और दुरूस्त करने के उद्देश्य से बुधवार को 3 चौकी प्रभारी के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार शीतला चैकियां पुलिस चौकी प्रभारी बालेन्दु यादव को टीडी कालेज और यहां तैनात रहे संजीव सिंह को रिक्त चल रहे मियांपुर पुलिस चौकी प्रभारी बनाया गया। इसके साथ ही केराकत पर तैनात रहे वंश बहादुर सिंह को शीतला चौकियां पुलिस चौकी प्रभारी बनाया गया। वहीं दूसरी ओर जनपद में यह भी जोरदार चर्चा चल रही है कि शीघ्र ही कई थानों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होगा।

Related

news 9024260542510891647

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item