पूर्व सांसद ने जताया शोक
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_862.html?m=0
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा गांव निवासी पत्रकार रमेश चन्द्र यादव की बड़ी माता के निधन पर संवेदना व्यक्त करने वालों का क्रम जारी है। बुधवार को पूर्व सांसद उमाकान्त यादव ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया। इस मौके पर उनके साथ डा. अभयराज निषाद, राना यादव, महावीर यादव, लक्ष्मीशंकर यादव, नन्द लाल यादव आदि उपस्थित रहे।

