छापेमारी में 40 पेटी अवैध शराब बरामद
https://www.shirazehind.com/2016/03/40.html?m=0
जौनपुर। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार चलाये
जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी के निदेशानुसार जिला
आबकारी अधिकारी ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में जनपद के आबकारी
निरीक्षक अरूण कुमार यादव, गुलाब सिंह, राम अधार पाल, राजेश्वर ने क्रमशः
क्षेत्र 1,2,3,4, जौनपुर मय स्टाफ द्वारा 18 मार्च को ग्राम उसरौली
थाना सरपतहॉ अन्तर्गत छापेमारी की गयी जिसमें पाये गये कुल 1 अभियुक्त
के साथ 40 पेटी बाम्बे विस्की निर्मित खरगौन डिस्टेलरी, मध्यप्रदेश (फार
सेल इन अरूणाचल प्रदेश) बरामद हुई। अभियुक्तों के विरूद्व आबकारी अधिनियम
एवं आई.पी.सी. की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए
कार्यवाही की गयी है।

