भदोही : शिकायतों के निस्तारण में लाएं तेजी : एसपी

 भदोही ।पुलिस अधीक्षक भदोही पीके मिश्र ने समाधान दिवस पर आयी शिकायतों और फरियादियो को त्वरित न्याय के लिए शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश दिया । आज आयोजित  समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक  ज्ञानपुर कोतवाली में जन शिकायतों को सुनकर निस्तारण की कार्यवाही करायी। जिले भर के थानों पर समाधान दिवस के अवसर पर कुल 39 प्रार्थप्राना पत्र आए ।  जिसमेें राजस्व से सम्बन्धित 33 प्रार्थना पत्र, व पुलिस विभाग से सम्बन्धित कुल 6 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। प्रार्थना पत्रों में से कुल 03 प्रार्थना का निस्तारण हुआ।
  थाना ज्ञानपुर में कुल 03 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, तीनों राजस्व से सम्बन्धित रहे। 03 प्रार्थना पत्रों में से किसी का निस्तारण नही हुआ । थाना गोपीगंज पर कुल 03 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, तीनों राजस्व से सम्बन्धित रहे। यहाँ भी किसी प्रार्थना का निस्तारण हुआ । कोईरौना में दो प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, दोनों राजस्व से  सम्बन्धित रहे।   उनका भी निस्तारण नही हो पाया । कोतवाली भदोही में 12 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें 08 राजस्व से सम्बन्धित थे । जबकि चार पुलिस विभाग से सम्बन्धित रहें। पुलिस विभाग एक का निस्तारण हुआ एवं शेष 11 बचे।इसके अलावा चौरी थाना पर दो प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें दोनों राजस्व से सम्बन्धित रहे।  एक का निस्तारण हुआ । औराई में कुल पांच  प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें चार राजस्व से व एक पुलिस विभाग से सम्बन्धित रहे। किसी का निस्तारण नही हो पाया ।  ऊंज थाने पर दो शिकायतों में सिर्फ एक का समाधान हुआ ।  थाना सुरियावां में कुल छह आवेदनों में किसी का समाधान नहीँ निकला । जबकि दुर्गागंज में चार  प्रार्थना पत्रों में पत्र प्राप्त हुये। जिसमें 04राजस्व से सम्बन्धित रहे।   06 प्रार्थना पत्रों में से 01 राजस्व से
  निस्तारण हुये एवं 05 शेष बचे।एक को छोड़ किसी बाकी का समाधान नहीँ हो पाया । इस तरह देखा जाए तो समाधान दिवस कम समस्या दिवस अधिक दिखता है । पुलिस और राजस्व विभाग में तालमेल न होने से यह समस्या दिखती है ।


Related

news 8639660284775783529

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item