जमीन बैनामा करने को लेकर बाप बेटे के बीच , जमकर मारपीट हंगामा

जौनपुर। शाहगंज रजिस्ट्री दफ्तर में आज दो पक्षो के बीच जमकर हंगामा हो गया हंगामा कर रहे लोगो को खदेड़े आयी पुलिस ने महिलाओ को भी नही बख्शा। इस बवाल के चलते रजिस्ट्री आफिस समेत पूरे तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। दर असल एक जमीन मालिक अपनी जमीन को एक रिश्तेदार के नाम रजिस्ट्री करने पहुंचा था इसकी भनक लगते ही उसका बेटा और बहू ने रजिस्ट्री करने का विरोध करने लगा। जिसके चलते पहले कहा सुनी हुई उसके बाद बाप बेटे और बहू के बीच मारपीट शुरू हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी रामबरन पुत्र भोला आज अपनी जमीन को अपने करीबी रिश्तेदार श्यामा देवी पत्नी फूलचंद्र निवासी कटघर थाना सरपतहां के नाम रजिस्ट्री करने के लिए शाहगंज रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे। उधर पिता द्वारा जमीन बेचे जाने की खबर मिलते ही उसका बेटा और बहू भी शाहगंज धमक पड़े। पहले बेटा और बहू ने बाप को जमीन बेचने से मना किया इसके बाद भी पिता नही माना तो दोनो में गाली गलौज के साथ जुतम् पैजार शुरू हो गया। भरी कचेहरी में मारपीट की वारदात से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्ष पर टूट पड़ी । इस कार्यवाही में महिलाओं को भी नही बख्शा गया। फिलहाल हंगामे के बाद रजिस्ट्री की कार्यवाही रोक देनी पड़ी

Related

news 7225709603154826524

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item