शीतला अष्टमी पर चैकियां धाम में उमड़ी भारी भीड़
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_102.html?m=0
जौनपुर। शीतला अष्टमी पर गुरूवार को जनपद के देवस्थलों पर भक्तों ने मत्था टेककर विधिवत् पूजा-पाठ करके सुख व समृद्धि के लिये मन्नत मांगा। देखा गया कि पूर्वांचल की शक्तिपीठ मां शीतला चैकियां धाम में आज सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-पाठ करके सुख व समृद्धि के लिये मन्नत मांगा। इसके पहले लोगों ने अपने घरों में कुलदेवता की पूजा करने के बाद घर के बाहर दरवाजे पर पूड़ी, गुलगुला, चना, रोरी, रक्षा के साथ पूजा किया। मालूम हो कि रंगों के पर्व होली के 8वें दिन पड़ने वाले इस शीतला अष्टमी को बसिअउरा भी कहा जाता है।

