प्रेमी प्रेमिका हत्या काण्ड का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। सरायखाजा थाने की पुलिस ने आज पे्रमी प्रेमिका हत्या काण्ड का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह डबल मर्डर बीते 28 जनवरी की रात में बरैईयाकाजी गांव में हुआ था। थानाध्यक्ष के के मिश्रा के अनुसार यह दोनो हत्या प्रेम प्रपंच और पुरानी रंजीश के कारण हुई थी।
बीते 28 जनवरी को सरायखाजा थाना क्षेत्र के बरैईयाकाजी गांव में जयहिन्द मौर्या और प्रियंका यादव की गोली मारकर हत्या हुई थी। उस समय दोनो हत्या की पीछे बताया गया कि प्रेम में असफल जयहिन्द मौर्या ने पहले प्रेमिका प्रियंका यादव को गोली मारकर मौत के घाट उतारा था उसके बाद अपने घर में जाकर खुद को गोलियों से उड़ा लिया। इस दोहरे हत्या काण्ड की तफ्तीश कर रहे थानेदार केके मिश्रा को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पहले जयहिन्द की मौत हुई उसके बाद प्रियंका को गोली मारी गयी थी। थानाध्यक्ष ने जांच पड़ताल किया तो पता चला कि मृतक जयहिन्द जलाऊ यादव राजवंत मौर्या समेत आधा दर्जन लोग पहले गैंग बनाकर लूटपाट करते थे। इसी बीच जयहिन्द मौर्या ने किसी बात को लेकर राजवंत मौर्या के मां की े लाठी से मारकर हत्या कर दिया था उधर जलाऊ यादव की भतीजी प्रियंका से जयहिन्द का प्यार करने के लिए जलाऊ भी जयहिन्द का दुश्मन बन बैठा। जयहिन्द की हत्या करने और पुलिस की आंखो में धुल झोकने के लिए प्रियंका को मौत के घाट उतारने की योजना जलाऊ यादव और राजवंत मौर्या ने बनायी। योजना के तहत 28 जनवरी की रात जयहिन्द को मोबाई फोन द्वारा घर के बाहर बुलाया कर उसे गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया उसके उसकी शव को हत्या में शामिल सभी सदस्यो ने बड़ी सफाई उसके घर में रख दिया। उसके बाद इन्ही बदमाशो ने प्रियंका की गोली मारकर हत्या कर दिया। पुलिस ने इस हत्या काण्ड के सह अभियुक्त राजवंत को कल शाम मुखवीर की सूचना पर उसके गांव बरैईयाकाजा से गिरफ्तार किया है।  

Related

news 248219433230453947

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item