भदोही में ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_575.html?m=0
भदोही । उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से गुजरने
वाले राष्ट्रीय मोड पर आज ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में जहाँ एक व्यक्ति
की मौत हो गयी । वहीँ बाइक सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया । यह हादसा
वहीदा मोड़ के पास विपरीत दिशा से जा रही ट्रेक्टर की चपेट में आने से हुआ ।
जानकारी के अनुसार कोइरोना थाना क्षेत्र के भीखीपुर गांव
निवासी रामजी यादव 30 वर्ष पुत्र रामधनी यादव तथा गणेश प्रसाद 50 वर्ष
पुत्र भूलन यादव एक ही बाइक से घर की तरफ जा रहे थे वहीदा मोड़ के पास
विपरीत दिशा से जा रही ट्रैक्टर की चपेट में आने से रामजी यादव की मौके पर
ही मौत हो गई । जबकि गणेश प्रसाद घायल हो गया । उसे इलाज के लिए वाराणसी
के लिए रेफर किया गया। बताया जाता है कि रामजी यादव निजी विद्यालय में
शिक्षक थे और वह बोर्ड की कॉपी ज्ञानपुर जमा करके वापस घर जा लौट रहे थे।
पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । ट्रैक्टर
जब्त कर लिया गया है ।

