भदोही : रोडवेज बस ने एक ही परिवार के दो को कुचला , मौत

भदोही । आज सुबह एक सड़क हादसे में अलग - अलग स्थानों पर एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी । पहली घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित औराई थाने के महराजगंज में हुई । जबकि दूसरी घटना इसी मार्ग पर वाराणसी के मिर्ज़ामुराद में हुई । इस हादसे के बाद शादी की खुशियाँ ग़म में बदल गयी ।
  जानकारी के मुताबविक  अकबर अली (42 ) निवासी तितराही के घर कल भतीजी की शादी थी। बुधवार की सुबह 7 बजे शादी में शरीक होने आए  रिश्तेदार नजीर (68) ) सड़क पार कर रहे थे । उसी समय राजमार्ग से गुजर रही रोडवेज़ की चपेट में आ गए। जिसमें उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अकबर अली  अल्टो कार से  रोडवेज़ बस का पीछा किया । लेकिन संयोग इतना बुरा रहा की पीछा करते वक्त अल्टो कार वाराणसी के मिर्ज़ामुराद में उसी रोडवेज़ बस से टकरा जाने से मौके पर ही मौत हो गई। बाद पुलिस में भदोही और औराई  पुलिस ने कानूनी करवाई पूरी करने के बाद शव पीएम के लिए भेज दिया ।

Related

news 1056525563825150719

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item