ट्रक की चपेट से बाइक सवार छात्रा की दर्दनाक मौत

   जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटियां तिराहे पर गुरूवार को ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि उसका पति बाल-बाल बच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के मनौली गांव निवासी संकठा प्रजापति की पत्नी रेखा प्रजापति पचहटियां तिराहे पर स्थित एक पैरा मेडिकल कालेज की छात्रा थी जो आज अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर कालेज आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार सामने से आ रही ट्रक नम्बर यूपी 53 सीटी-6550 की चपेट में आ गये जिसके चलते छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि पति बाल-बाल बच गया। उक्त ट्रक गिट्टी लादकर आजमगढ़ जा रही थी जिसके चालक राम सजन बिन्द निवासी बलिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया है। जानकारी होने पर थानाध्यक्ष लाइन बाजार विश्वनाथ प्रसाद यादव, चैकी प्रभारी चैकियां बालेन्द्र यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मृतका की लाश को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिये।

Related

news 4861668644592353958

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item