कार्यो की सही सत्यापन रिपोर्ट चार अप्रैल को प्रस्तुत किया जाय :D.M

जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में आज सायं कलेक्ट्रेट सभागार में वर्ष 2013-14, 14-15 के इंदिरा आवास के साथ शौचालय के निर्माण की स्थिति का सत्यापन करने के लिए 21 विकास खण्डों के लिए 62 अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव में स्वयं मौके पर जाकर सही-सही कराये गये कार्यो की सत्यापन रिपोर्ट चार अप्रैल को मासिक समीक्षा बैठक में उपलब्ध कराये। पीडी तेज प्रताप मिश्र ने बताया कि वर्ष 2013-14 में इंदिरा आवास के लिए 45 हजार रूपये तथा 14-15 में 70 हजार रूपये दिये गये थे। 

Related

news 1178762941281118134

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item