बाटा शो रूम के सामने खड़ी बाइक चोरी

जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जेसीज चैराहे के पास स्थित बाटा शो रूम के सामने खड़ी हीरोहोण्डा स्पेलेण्डर मोटरसाइकिल चोरी हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदलापुर स्थित सल्तनत बहादुर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष कुमुद चन्द्र पाठक अपने लड़के के साथ बाटा शो रूम पहुंचे जहां बाहर अपनी मोटरसाइकिल नम्बर यूपी 62 जेड 0031 खड़ी करके सामान खरीदने के लिये अंदर चले गये। जब वापस आकर देखे तो गाड़ी गायब थी जिस पर उन्होंने 100 नम्बर पर डायल किया। सूचना पर पुलिस पहुंचकर छानबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। मामले की लिखित तहरीर दे दी गयी है।

Related

news 6122780353141010454

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item