विक्रम प्रताप बनाये गये ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष

जौनपुर। उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन ने जनपद के बदलपुर निवासी युवा नेता विक्रम प्रताप सिंह को संघ के जनपद इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस आशय की जानकारी संघ के प्रदेश महासचिव आनन्देश्वर पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया है। उन्होंने बताया कि श्री सिंह द्वारा सामाजिक कार्यों सहित खेलकूद में रूचि रखने के बाबत उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसके साथ ही विक्रम प्रताप सिंह से आशा व्यक्त की गयी है कि शीघ्र ही सक्रिय जिला खेल संघों की बैठक बुलाकर सचिव अली अब्बास से परामर्श करके संघ को पुनर्गठित करें।

Related

news 954158102189668816

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item