शांति समिति के दो सदस्यों को पुलिस ने शांतिभंग में किया पाबंद

खेतासराय(जौनपुर)।थाने में गठित सेंट्रल पीस कमेटी के सदस्य शांतिभूषण मिश्र और धर्मचन्द गुप्त को पुलिस ने 107 / 116 में पाबन्द किया है।दोनों सदस्यों को मंगलवार नोटिस मिलने पर पीस कमेटी के सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जतायी है।इस बारे में अपनी बात कहने के लिए कमेटी के सदस्य थानाध्यक्ष प्रमोद यादव से मिले। कहा कि एक तरफ हमसे कस्बे में अमन चैन के लिए सहयोग लिया जाता है।वहीं दूसरी तरफ हमारे खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्यवाही की जा रही है।इस मौके पर मुख्य रूप से जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, पूर्व चेयरमैन वसीम अहमद, व्यापार मण्डल अध्यक्ष रणजीत मौर्य,  शमीम अहमद,मो. असलम खान आदि थे ।

Related

news 8185698369279186787

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item