एसबीआई का ग्राहक सेवा केन्द्र खुला
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_860.html?m=0
खेतासराय(जौनपुर)।क्षेत्र के कलापुर गांव में सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक
का ग्राहक सेवा केन्द्र का शुभारम्भ हुआ।लेखपाल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष
पुट्टी लाल यादव ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।ग्राहक सेवा केन्द्र के
संचालक सतीश कुमार यादव ने बताया कि स्टेट बैंक के खाता धारक यहां से बीस
हजार रुपए तक का लेनदेन कर सकते हैं।एसबीआई का ग्राहक सेवा केन्द्र खुलने
से ग्रामीणों इलाके के लोगों की परेशानियां खत्म हो जायेगी।इस मौके पर
सभासद इन्द्रसेन यादव, हिमांशु मोदनवाल, जगन्नाथ यादव, बृजेश कुमार राजभर,
आशीष यादव,जौहर अब्बास,रोहित यादव, डब्लू सोनकर आदि उपस्थित रहे।

