चोरो ने मां अम्बे मंदिर में धावा बोलकर उड़ाये लाखो रूपये के गहने
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_775.html
जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के बसरही गांव में स्थित मां अम्बे के मंदिर से नकाबपोश चोरो ने बीती मातारानी के लाखो रूपये मूल्य के सोने चांदी के गहने उठा ले गये। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरो के गिरेहबा तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बसरही गांव में स्थित मां अम्बे को भक्तो ने 30 ग्राम सोने और करीब दो किलो चांदी के गहने चढ़ाये हुए थे। इस गहनो पर काफी दिनो से चोरो नजर थी। बुध्दवार की रात मौका पाकर चार से अधिक संख्या में चोरो ने पहुंचकर पहले पुजारी सुधाकर उपाध्याय के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके मंदिर का ताला तोड़कर सभी गहने उठा ले गये। कुछ खटपीट की आहट हुआ तो बाबाजी की नींद टूट गयी वे पहले वे दरवाजा खोलना चाह तो बाहर से बंद था उसके बाद उन्होने मोबाईल फोन से पुलिस को सूचना दिया लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तबतक चोर अपना काम तमाम करके भाग निकले। पुलिस मंदिर मंे लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से चोरो तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।