निषादराज जयंती समारोह का भव्य आयोजन 5 अप्रैल को

  जौनपुर। महाराजा निषादराज जयंती समारोह 5 अप्रैल दिन मंगलवार को मनाया जायेगा जिसके बाबत सद्भावना पुल के पास स्थित केरारवीर मंदिर से प्रातः 10 बजे भारी-भरकम शोभायात्रा निकलेगी जो नगर भ्रमण करते हुये अम्बेडकर तिराहे पर पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो जायेगी। इस आशय की जानकारी देते हुये आयोजक जयशंकर बिन्द ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि राजकुमार बिन्द एवं विशिष्ट अतिथि शोभनाथ आर्य व धर्मेन्द्र निषाद हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक रामहित निषाद, सह संयोजक सुबाष निषाद, रामेश्वर निषाद, गीता बिन्द, दीपक बिन्द, दरोगा निषाद, हरिराम बिन्द, बाबादीन बिन्द, प्रेमा देवी निषाद आदि स्वजातीय बंधु लगे हैं।

Related

news 8734653941609542082

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item