डा. नारंग की हत्या के विरोध में चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन

   जौनपुर। बीते 23 मार्च को दिल्ली के दंत चिकित्सक डा. पंकज नारंग को कुछ लोगों द्वारा की गयी नृशंस हत्या के विरोध के स्वर जौनपुर में फूट पड़े। शनिवार को इण्डियन डेण्टल एसोसिएशन (आईडीए) ने इस घटना की निंदा करते हुये एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया। इसके चलते जनपद के सभी डेण्टल हास्पिटल बंद रहे। इसके साथ ही सभी दंत चिकित्सक कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करने के उपरांत जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद नगर मजिस्ट्रेट उमाकांत त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार ने कहा कि इस घटना से चिकित्सकों के अन्दर भय व्याप्त हो गया है। सुरक्षा के प्रति सरकार हमें आश्वस्त करे। डा. नारंग के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाय। साथ ही चिकित्सक के परिजनों को अतिशीघ्र उचित मुआवजा दिया जाय। चिकित्सकों के साथ भविष्य में इस प्रकार के घटना पुनरावृत्ति न हो, इस दिशा में कानून में जरूरी बदलाव किया जाय। इस मौके पर डा. सौरभ उपाध्याय, डा. रजनीश द्विवेदी, डा. राजेश मौर्य, डा. विपिन सिंह, डा. ओपी पाठक, डा. अतुल श्याम, डा. सचिन सिंह, डा. संजय वर्मा, डा. संजीव पाण्डेय, डा. आर. हू, डा. गौरव प्रकाश मौर्य, डा. एसवी सिंह, डा. राहुल सिंह, डा. शैलेन्द्र मिश्र, डा. दीक्षित, डा. आशुतोष सोनकर, डा. विकास यादव के अलावा सैकड़ों चिकित्सक उपस्थित रहे।

Related

news 7524366694860311000

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item