कुएं में गिरने से एक की गयी जान
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_176.html?m=0
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मझगवा
कला के बनपुरवा गांव में शुक्रवार की देर रात्रि में कुएं में गिरने से एक
व्यक्ति की मौत हो गई । बताते हैं कि बाबूलाल यादव उम्र 38 वर्ष पुत्र
जयदेव यादव मानसिक रुप से विक्षिप्त था वह देर रात्रि में घर के पास स्थित
कुएं के समीप टहल रहा था कि एकाएक कुए में कूद गया । घर पर मौजूद उसका बड़ा
भाई जय प्रकाश ने शोर मचाते हुए कुएं की तरफ भागा शोर की आवाज सुनकर आस
पड़ोस के लोग भी जुट गए । और उसे किसी तरह कुएं से बाहर निकाला । तब तक
उसकी मौत हो चुकी थी ।मृतक की पत्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल था
परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दे दिया सूचना पर पहुंची पुलिस
ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया । मृतक दो बच्चों
का बाप था ।मौत की खबर लगते ही गांव में शोक की लहर फैल गई

