हिन्दी नव वर्ष पर संस्कार भारती शाहगंज ने कराया लोक नृत्य

जौनपुर। संस्कार भारती शाहगंज द्वारा हिन्दी नव वर्ष महोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां लोक नृत्य कत्थक के राष्ट्रीय कलाकार मनीष शर्मा व उनकी टोली द्वारा अद्भुत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान भैया/बहनों द्वारा मातृ शक्ति, अभिनय नृत्य और छोटू, राजेश चैबे, परी जायसवाल द्वारा गीत और आरके डांस ग्रुप द्वारा देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रमाकांत यादव रहे जिन्होंने संस्था के प्रयास की सराहना किया। साथ ही उन्होंने डा. भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके पहले मुख्य अतिथि श्री यादव एवं विशिष्ट अतिथि रमेश मिश्र पूर्व ब्लाक प्रमुख ने दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम को सफल कराने वालों के प्रति संस्थाध्यक्ष अजेन्द्र ने आभार जताया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये ओम प्रकाश जायसवाल, प्रायोजक प्रदीप जायसवाल अध्यक्ष रामलीला समिति शाहगंज, राजकुमार अग्रहरि, डा. राजेश चक्रवर्ती, अनिल मोदनवाल, संयोजक अजय जायसवाल के अलावा सुशील बागी, श्रीश जी, योगेश जी, हनुमान जी, श्रवण जी, अश्वनी, राजकुमार, मुकेश, राहुल, बजरंगी, सुधांशू, सुनील, संजय गुप्ता, अमित, संदीप जायसवाल, आनन्द, मनीष, विजय त्यागी, सतीश मोहन, चन्द्रभान, रचि, रविन्द्र, राजकमल जी, अंकुर, कमलेश सहित तमाम सम्बन्धित व गणमान्य उपस्थित रहे।

Related

news 8780842761302687182

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item