उर्जा राज्यमंत्री के जिले की आधी आबादी आधी रात के बाद सड़को पर मारती है मच्छर
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_599.html?m=0
जौनपुर। बिजली विभाग की मनमाने रोस्टर के चलते शहर की आधी का आबादी रात की नींद की हराम हो गयी है। ये बेचारे रात 12 बजे से लेकर तीन बजे भोर तक सड़क और गलियांे में मच्छर मारने को मजबूर है उधर की महिलाएं अपने बच्चो को गर्मी से राहत दिलाने और मच्छरो से बचाने के लिए पूरी रात पंखा चलाती रहती है। यह हालत उर्जा राज्यमंत्री शैलेन्द्र यादव ललई के जिले का है।
जौनपुर जिले के शाहगंज के विधायक शैलेन्द्र यादव को जब उर्जा राज्यमंत्री बनाया गया तो जिले के लोगो को आस जगी कि अब हम लोगो को भरपूर बिजली मिलेगी। ललई यादव के उर्जा मंत्री बनने के बाद बिजली आपूर्ति अच्छी मिलने लगी थी। यहां जनता राहत की सांस लेने के साथ मंत्रीजी के कार्यो की तरीफ भी शुरू कर दिया था। लेकिन जैसे ही गर्मी का माहौल शुरू हुआ और किसानो को गेंहू की मड़ाई समय आया तो बिजली रानी ने अपना पुराना रंग दिखाना शुरू कर दिया। अब दिन में बिजली काटौती होती है रात 12 से लेकर 3 बजे तक बिजली काट दिया जा रहा है जिसके कारण गहरी नींद में सोये लोग गर्मी से बेहाल और मच्छरो के प्रकोप से सड़को पर टहलते को मजबूरी है। उधर महिलाएं अपने बच्चो को गर्मी से राहत देने के लिए रात भर पंखा ढलती रहती है। आप खुद अंदाजा लगा सकते है कि जो लोग रात में सो नही पायेगे वे दिन में कैसे काम करेगें। जो पूरी नींद नही सो पायेगा वह कैसे पढ़ाई करेगा और कितने दिन स्वस्थ रह पायेगा हैै।