विधान सभा चुनाव तैयारी के लिए हुई बैठक

जौनपुर। लोक जनशक्ति पार्टी जिला इकाई की आवश्यक बैठक जिला कार्यालय कन्हईपुर में जिलाध्यक्ष आनन्द प्रेमघन सरोज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी समीक्षा एवं प्रत्याशी चयन प्रक्रिया हेतु प्रत्येक विधानसभा से तीन-तीन संभावित प्रत्याशियों की सूची तैयार किया गया। बैठक में चुनाव सम्बन्धी तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाध्यक्ष द्वारा सभी नौ विधानसभा से तीन-तीन संभावित प्रत्याशियों की सूची मांगी गयी जिसको 23 अप्रैल को राष्ट्रीय कार्यालय नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान को सौंपा जाएगा। बिजली कटौती को गंभीर मुद्दा बताते हुए जिलाध्यक्ष द्वारा रात्रि में बिजली कटौती बंद करने की प्रशासन से मांग की है। कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में एक-एक बूथ की समीक्षा करके सामाजिक समरसता एवं दलित हित सम्बन्धित कार्यक्रम सुनिश्चित करें। जिलाध्यक्ष आनन्द प्रेमघन ने देश के विभिन्न राज्यों में उत्पन्न गंभीर जलसंकट पर चिंता जाहिर करते हुए जल संरक्षण के महत्व को सभी के लिए आवश्यक बताया और कहा कि जल संरक्षण हेतु नागरिकों में जागरूकता लाना चाहिए। बैठक में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष इस्लाम खान, मोहम्मद महमूद, संतोष यादव, दिवाकर कुमार, डा. मायाशंकर, शीतला सरोज, कमलेश अग्रहरि, डा. रामविलास सहित पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related

news 1625470559824631725

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item