व्यापारियों ने बनायी उद्योग व्यापारी कल्याण समिति

 जौनपुर। उद्योग व्यापारी कल्याण समिति की बैठक कोतवाली चौराहे पर स्थित कैम्प कार्यालय पर हुई जहां व्यापारिक हित हेतु वाणिज्य कर, फूड, लेबर विभाग के अधिकारियों को व्यापारिक समस्याओं को सुनने हेतु एवं नये लाइसेंस, रजिस्टेªशन, टिन आवेदन, लेबर लाइसेंस आवेदन स्वीकार करने हेतु दिये गये प्रार्थना पर जिलाधिकारी द्वारा सहमति प्रदान करने पर प्रसन्नता जतायी गयी। इस मौके पर बताया गया कि 5 अप्रैल को सब्जी बाजार में स्थित जायसवाल धर्मशाला में सायं 4 बजे से व्यापारिक जागरूकता एवं लाइसेंस आवेदन स्वीकार करने हेतु कैम्प लगेगा। समिति के जिलाध्यक्ष जावेद अजीम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विकास गुप्ता, नुरूद्दीन शेख, साहब लाल साहू, मनोरंजन गुप्ता, सद्दाम हुसैन, रेयाज अहमद, आशीष जायसवाल, साबिर अजीम, शुभम, मोनू, अभय चैरसिया आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Related

news 2450887452567720793

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item