जौनपुर में आज पहुंचेगी जनसम्पर्क यात्रा
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_89.html?m=0
जौनपुर। जन अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा का जनसम्पर्क यात्रा 2 अप्रैल दिन शनिवार को जौनपुर पहुंचेगा। जनसम्पर्क यात्रा जिला अस्पताल के सामने स्थित साहू धर्मशाला में दोपहर 1 बजे पहुंचेगा जहां यात्रा सभा के रूप में परिवर्तित हो जायेगा। इस मौके पर श्री कुशवाहा उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। इस आशय की जानकारी देते हुये जिलाध्यक्ष प्रभाकर कुमार मौर्य ने समस्त कार्यकर्ताओं से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।

