केपी सिंह ने कई गाँवो में चौपाल लगाकर सुनी समस्या
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_55.html?m=0
जौनपुर। भाजपा सांसद डॉ कृष्ण प्रातप सिंह ने करंजाकला ब्लाक के
अंतर्गत आने वाले लगभग दर्जनभर गाँवों में जान चौपाल लगाकर लोगो की
समस्याएं सुनकर जल्द से जल्द निस्तारित करने का आश्वासन दिया साथ ही साथ केंद्र सरकार की योजनाओं के विषय में
लोगो को जानकारी प्रदान की। काकोरगहना, पतहना एवम् औराही गाँवों में लोगो ने
सांसद से ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की जिस पर सांसद श्री सिंह ने बताया
कि केंद्र सर्कार द्वारा 589.47 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की जा चुकी
है। शीघ्र ही नए ट्रांसफार्मर लगवा दिए जाएंगे।उन्होंने कहा की प्रदेश
सरकार के असहयोगी रवैये के कारण केंद्र सरकार की अनेक जनहित की योजनाओं का
लाभ सभी लोगो को नहीं मिल पा रहा है।
लखनपुर में पिछले काफी समय से रेलवेे लाईन के नीचे की सड़क बनवाने की मांग लोगों द्वारा
की गयी । जिसको सांसद ने अतिशीघ्र ही अपनी सांसद निधि से बनवाने का आश्वासन दिया। ज्ञात हो की यह सड़क पिछले अनेक वर्षों से जर्जर अवस्था में है।सांसद के इस निर्णय पर लोगो ने हर्ष व्यक्त किया।
की गयी । जिसको सांसद ने अतिशीघ्र ही अपनी सांसद निधि से बनवाने का आश्वासन दिया। ज्ञात हो की यह सड़क पिछले अनेक वर्षों से जर्जर अवस्था में है।सांसद के इस निर्णय पर लोगो ने हर्ष व्यक्त किया।
इसके अतिरिक्त करंजाकला ब्लाक के ही बहाउद्दीनपुर, औरही,
चांदी गहना, सतहड़ा, गड़ैला इत्यादि गाँवों में किसान चौपाल के द्वारा किसानो
को फसल बीमा योजना व जनधन योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की और सभी से
इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
उक्त अवसर पर भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
उक्त अवसर पर भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।