अखिलेश अगेन मिशन के तहत शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान

जौनपुर। समाजवादी छात्र सभा ने आज नगर के टीडी कालेज के गेट पर अखिलेश अगेन मिशन 2017 हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत किया। इस  कार्यक्रम का शुरूआत जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने हस्ताक्षर करके किया। उसके बाद समाजवादी छात्रसभा के राज्य कार्यकारणी सदस्य विकास यादव ने इस अपना हस्ताक्षर बनाकर कार्यक्रम को गति दिया।
कार्यक्रम संयोजक जिला अध्यक्ष अतुल सिंह ने समस्त अतिथियो को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि केन्द्र और पूर्ववर्ती प्रदेश सरकारो ने युवाओ को तरजीह नही न देते हुए केवल उनका शोषण किया है। जबकि सपा सरकार और युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव युवा निर्माण की ओर अग्रसर है। अन्य पार्टियो में युवओ के दोहन की बात होती है।
इस मौके पर युवजन सभा के प्रदेश सचिव राजेश यादव टीडी कालेज के छात्र संघ अध्यक्ष नवनीत यादव प्रीतम यादव मनीष यादव शेखर यादव सत्यजीत अबूजर जैदी पवन यादव संजय सोनकर सतवंत यादव नीरज शुक्ला विशाल चैबे हरिकेश सिंह विनय यादव गौरव सिंह राजेन्द्र सिंह रफीका बानो नेहा गुप्ता संजय बरनवाल समेत भारी संख्या में छात्र-छात्राओ ने इस अभियान में अपना योगदान दिया।

Related

politics 3725610654143309966

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item