
बरसठी। क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव में गुरुवार को महिला अपने अबोध बच्ची
के साथ पारिवारिक कलह से जलकर मरने के मामले पुलिस ने पति,सास,ससुर समेत 5
लोगो के विरुद्ध दहेज़ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।यह मुकदमा मृतका के
पिता विनोद कुमार दुबे की तहरीर पर बरसठी पुलिस ने दर्ज कर पति को गिरफ्तार
कर लिया है।पुलिस ने बताया कि पति नीरज दुबे, सास चम्पा, ससुर भगौती
प्रसाद, जेठान सरोजा देवी व कान्ति देवी , के विरुद्ध दहेज़ हत्या का मुकदमा
दर्ज कर पति नीरज को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।
गुरुवार को सुबह नीरज की पत्नी खुशबू अपनी अबोध बच्ची स्नेहा को लेकर बन्द
कमरे में आग लगा ली जिससे बुरी तरह झुलस गयी।झुलसे हालत में परिजन जिला
अस्पताल ले गये जहा उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गयी।