भदोही : आपसी झगडे में पत्नी ने किया आत्मदाह , बचाने में पति झुलसा
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_94.html?m=0
भदोही । पति - पत्नी
के आपसी विवाद में केरोसिन डाल आत्मदाह कर लिया । पत्नी को बचाने में पति
जहाँ झुलस गया , वहीँ पत्नी की मौत हो गयी । यह हादसा औराई थाने के महदेपुर
(सहसेपु ) गाँव में हुआ । घटना की ख़बर पाते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी ।
झुलसे पति को जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह में इलाज के लिए भर्ती कराया
गया है । जबकि पत्नी के शव को पुलिस ने पीएम के लिऐ भेज दिया है ।
जानकारी अनुसार औराई थाने के महदेपुर (सहसेपुर ) गाँव में अजय
कुमार अपनी पत्नी मीना के साथ रहता है । यह उसका ननिहाल बताया गया है ।
दम्पतियों में आपस में हाल के दिनों में अनबन चल रहीं थी । इसी बाट को लेकर
पत्नी मीना ने आज दोपहर अपने शरीर पर केरोसिन डाल आत्मदाह कार लिया ।
पत्नी को जलता देख पति अजय से नहीँ रह ग्या । बह उसे बचाने में झुलस गया । ।
बाद में परिजनों और गाँव वालों ने किसी तरह आग बुझायी और उसे अस्पताल लाया
गया जहाँ चिकित्सकों ने उसी मृत घोषित कर दिया । हालाँकि यह पता नहीँ चल
सका है की दोनों में किस बात को लेकर विवाद था । उधर पति जीवन और मौत से
जिला अस्पताल में जूझ रहा है ।
