आलोक सिंह यादव चुने गये बक्शा प्रधान संघ के अध्यक्ष

  जौनपुर। जनपद के विकास खण्ड बक्शा के सभागार में क्षेत्र के समस्त प्रधानों की बैठक हुई जहां ब्लाकस्तरीय प्रधान संघ के अध्यक्ष का चयन हुआ। इस मौके पर ग्राम प्रधान रामयश यादव ने मई गांव के युवा प्रधान आलोक सिंह यादव एडवोकेट के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर उपस्थित सभी प्रधानों ने समर्थन कर दिया। इस पर सभी साथियों ने आलोक सिंह यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया जिसके बाद श्री यादव ने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से संचालन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख बक्शा रंजीत यादव सहित नसीर अहमद, जय प्रकाश सिंह राना, वीरेन्द्र यादव, मानिक चन्द्र दूबे, रंजना सिंह, लालती, राजनाथ, नजारा बेगम, शोभावती देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। अन्त में श्री यादव ने सभी के प्र्रति आभार व्यक्त किया।

Related

news 5084737634060829078

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item