C.M.O को दी गई विदाई
https://www.shirazehind.com/2016/04/cmo.html?m=0
जौनपुर। कल देर शाम होटल रिवरव्यू में मुख्य
चिकित्साधिकारी डा0 दिनेश कुमार यादव की अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर
प्राथमिक चिकित्सक संघ एवं स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन द्वारा जोरदार विदाई
दी गयी। डा. यादव को पीएम संघ के अध्यक्ष डा रफीक, मंत्री सन्दीप सिंह,
लायन्स क्लब अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, डा0 सुधांशू टंडन सापत्नी, डा.
क्षितिज शर्मा, डा. ए जाफरी, सत्यव्रत त्रिपाठी, डा. एके शर्मा, डा. आरके
सिंह, डा. एसके यादव, डा. अर्चना अग्रवाल, एके निगम, आरएस खान, डा. नेम
सिंह, डा. एके मिश्रा, डा. एसपी मिश्रा, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
अजय सिंह, नन्दलाल यादव आदि ने स्मृति चिन्ह, बुके तथा माल्यापर्णकर
जोरदार स्वागत किया।
डा0 रफीक, डा. क्षितिज शर्मा,
सत्यव्रत त्रिपाठी, डा. एके शर्मा, डा.एसके यादव, जिला क्षय रोग अधिकारी,
कर्मचारी नेता अजय सिंह ने डा दिनेश यादव के कार्य, व्यवहार, मिलनसारिता,
ईमानदारी, कर्मठता की भूरि-भूरि प्रसंसा किया तथा अपेक्षा किया कि सेवा
निवृत्त होने के बाद भी समाजसेवा तथा हम लोगो पर अपनी कृपा सदैव बनाये
रखेगे। हमसब ईश्वर से डा. यादव के दृर्घायु एवं स्वस्थ्य रहने की कामना
करते है। सुयोग्य पिता के योग्य पुत्र गौरव कुमार यादव आईपीएस ने अपने पिता
के ईमानदारी एवं व्यवहार की प्रसंसा किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि
सीडीओ पीसी श्रीवास्तव ने डा दिनेश कुमार यादव के कार्यो की प्रसंसा किया
तथा उनके सहजता, उपलब्धता एवं कर्मठता के कारण राज्य पोषण मिशन अभियान में
जौनपुर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने ने रामचरित मानस की कुछ
चौपाइयों से डा. यादव को नवाजा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. दिनेश कुमार
यादव ने बताया कि लगभग 31 वर्ष सेवा करने में मेरे पत्नी का विशेष योगदान
है साथ ही मेरे बेटे एवं पुत्री द्वारा भी मेरे पाकेट के अनुसार ही सामान
की मॉग की जाती रही। मेरे कार्यभार ग्रहण के समय जिला प्रदेश में 51वें
स्थान पर था आज सभी के सहयोग से 18वें स्थान पर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता
प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पी के मिश्रा ने किया, उन्होंने डा यादव
की तरह कार्य करने एवं सभी के प्रति समान व्यवहार करने की सलाह सभी को
दिया। विदाई समारोह को सफल बनाने में विशेष योगदान नन्दलाल यादव का रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन डा. एके शर्मा एवं डा. आरके सिंह ने किया। आभार
डा. एसके यादव ने दिया। इसके पूर्व दिन में कार्यालय के
अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा डा. दिनेश कुमार यादव की विदाई की गयी।
-----
