तहसील दिवस में प्रार्थना पत्रों के निस्तारण लिए 30 टीमें गठित, शाम तक दे रिपोर्ट: डीएम

जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी तहसील बदलापुर सभागार में आयोजित तहसील दिवस में सम्मिलित हुए, जिसमें 195 व्यक्तियों ने प्रार्थना पत्र दिया मौके पर ही 15 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हुआ। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में मिले प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग के 56 शिकायत के लिए 16 टीमें गठित किया। इसी प्रकार अन्य विभागों के 90 प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए 14 टीमें गठित की गयी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जॉचकर आख्या आज शाम 7 बजे तक उपजिलाधिकारी बदलापुर ममता मालवीय को उपलब्ध कराये। जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को आज के तहसील दिवस के प्रार्थना पत्रों की निस्तारण कर तीन दिन के अन्दर उपजिलाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ममता मालवीय के विशेष प्रयास से पिछले तहसील दिवस के सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया है। इस अवसर पर सीडीओ पीसी श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार श्रीवास्तव, पीडी तेज प्रताप मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रविन्द्र कुमार पोरवार, सीवीओ डा. विरेन्द्र सिंह, उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय, जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह, एसडीएम ममता मालवीय, नायब तहसीलदार अरविन्द कुमार मिश्र एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related

news 1953387374495128447

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item