भदोही : भाजपा सांसद ने रेल यात्री सुविधाओं के बावत लिया जायजा

  भदोही ।  भदोही संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद वीरेंद्रगो सिंह ने गोपीगंज पहुँच  ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर जिलाध्यक्ष हौसला पाठक के साथ पहुंचकर औचक निरीक्षण किया और यात्रियों की सुविधाओं के बावत जानकारी लिया । यह रेल स्टेशन इलाहबाद - वाराणसी रेल खण्ड पर पड़ता है ।
  निरीक्षण के दौरान सांसद के द्वारा स्टेशन परिसर की सघन जांच पड़ताल की गई वही किसी के द्वारा जानकारी मिलने पर की प्रतीक्षालय में जीआरपी का कब्जा है जी आर पी के जवानों को जमकर फटकार लगाई साथ ही उच्चाधिकारियों से भी इस संबंध में वार्ता की वही यात्रियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए ज्ञानपुर रोड स्टेशन परिसर के अंदर एक हैंडपंप तथा 3 सोलर लाइट शीघ्रातिशीघ्र देने का वादा किया। शिवगंगा ठहराव तथा लखनऊ के लिए ट्रेन के विषय में बताते हुए कहा कि शिवगंगा का ठहराव तो अभी नहीं हो सकेगा लेकिन शीघ्र ही लखनऊ के लिए ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन उपलब्ध हो जाएगी इस मौके पर संतोष पांडे सपना दुबे छत्रपति सिंह प्रदीप सिंह सुनील मिश्रा रमेश पांडे राजू पाठक मनीष पांडे प्रवेश तिवारी दीपक मिश्रा गुलाब पासी अश्वनी अग्रवाल सहित भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Related

news 4200770189680437691

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item