बच्चों के अच्छे संस्कार का ध्यान दें माता-पिताः महात्मा राजीव

   जौनपुर। बच्चे समाज की नींव होते हैं। जिस इमारत की नींव मजबूत होती है, उसके ऊपर जितनी चाहे उतनी ही मंजिलें खड़ी कर सकते हैं इसलिये बच्चों के मां-बाप का फर्ज बनता है कि जहां बच्चों को अच्छे संस्कार दें, वहां उनकी सेहत व खाने-पीने  का भी ध्यान रखना है। ये सब कुछ प्यार द्वारा ही संभव हो सकता है। उक्त उद्गार संत निरंकारी सत्संग भवन नौपेड़वा में निरंकारी बाल समागम पर उपस्थित विशाल संत समूह को सम्बोधित करते हुये फैजाबाद से आये महात्मा राजीव तिवारी संयोजक ने व्यक्त किया। इसी क्रम में नौपेड़वा, जौनपुर, इजरी, जलालपुर, सुल्तानपुर, अमेठी, लम्भुआ, तिन्दौली के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मिशन की शिक्षाओं को उजागर किया। साथ ही बच्चों ने, भक्ति गीत, कौव्वाली, कवि दरबार, लोक नृत्य, पंजाबी डांस, अन्ताक्षरी, बाबा सज्जन सिंह के जीवन से सम्बन्धित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से सत्संग की महत्ता प्रतिपादित किया। समागम में मुख्य रूप से जेएन पाण्डेय जोनल इंचार्ज, सुखदेव सिंह क्षेत्रीय संचालक, सूर्य कुमार यादव संयोजक, श्याम लाल साहू संयोजक, उदय नारायण जायसवाल मीडिया प्रभारी, पारसनाथ पाल संचालक, प्रीतम चन्द, शैलेन्द्र प्रजापति, राजेश प्रजापति संचालक, सुरेन्द्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवादल के भाई-बहन व बाल संगत के बच्चों का विशेष योगदान रहा। संचालन अरविन्द चैरसिया एवं कंचन ने किया।

Related

news 5389379385981093582

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item