जिम्मेदारी का भली-भांति निर्वहन करूंगाः रामकेश यादव

  जौनपुर। अखिल भारतीय यादव महासंघ के प्रदेश महासचिव डा. ब्रजेश यदुवंशी की संस्तुति एवं युवा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव के निर्देश पर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने वरिष्ठ कर्मचारी नेता रामकेश यादव को जिला महामंत्री पद पर मनोनीत किया है। इस आशय की जानकारी देते हुये जिलाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि रामकेश यादव मूलतः शाहगंज क्षेत्र के सुरिस गांव के निवासी हैं जो मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय जौनपुर में कार्यरत हैं। इसके अलावा वह पिछले कई वर्षों से कर्मचारियों की लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं। इस मनोनयन पर रविवार को नवदुर्गा शिव मंदिर विसर्जन घाट नखास पर नव चयनित जिला महामंत्री रामकेश यादव का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि महासंघ ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसका भली-भांति निर्वहन करते हुये महासंघ के उद्देश्य को आगे बढ़ाऊंगा। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डा. ब्रजेश यदुवंशी, युवा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव, जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के अलावा कर्मचारी नेता संजय यादव ‘राजू नेता’, अजय सिंह, सुधीर अस्थाना, श्रीमती सुशीला देवी, हरिश्चन्द्र सिंह, राजेश यादव, मनोज यादव, दीपक यादव, प्रेम यादव, आलोक यादव, भुलई यादव, शोभनाथ यादव, कमलेश यादव, विकास यादव, अनिल यादव, संजय यादव, ओपी जायसवाल, मनोज श्रीवास्तव, रामजी यादव सहित तमाम समर्थक मौजूद रहे।

Related

news 4087170862675126549

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item