महावीर के दर्शन के लिये भक्तों का उमड़ा सैलाब, लगी कतार

आरती के समय घण्टे-घडि़यालों से गूंजायमान हुआ पूरा क्षेत्र
    जौनपुर। सिकरारा क्षेत्र के अजोशी में स्थित पावन महावीर धाम पर मंगलवार को श्रृंगार पूजन एवं प्रसाद वितरण हुआ जहां हनुमान जी का दर्शन-पूजन करने के लिये भक्तों की लम्बी कतार लगी रही। सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी जहां पूर्वांचल के कोने-कोने से लोग पहुंचकर महाबली हनुमान की चैखट पर मत्था टेककर मन्नत मांगे। आरती के समय घण्टे-घडि़यालों की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहा। भक्तों द्वारा लगाये गये गगनभेदी जयकारों से दिन भर समूची पावन धाम गुंजायमान रही। इस मौके पर मंदिर के सेवक गोरखनाथ मिश्र ने बताया कि फौजदार शुक्ल के नेतृत्व में काशी, अयोध्या व प्रयाग से आये विद्वानों द्वारा मंदिर परिसर में जगह-जगह बैठकर हनुमत कवच पाठ, सुन्दर काण्ड, हनुमान चालीसा, बजरंग वाण, हनुमानाष्टक आदि का जाप करते हुये यज्ञ कराया। धाम के प्रधान पुजारी अरविन्द मिश्र ने बताया कि बड़ेरी निवासी धर्मेन्द्र मोदनवाल व उनके भाई रवीन्द्र मोदनवाल द्वारा धाम पर मांगी गयी मनौती पूर्ण होने पर भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विक्रम यादव, रूपेश दूबे, सुरेन्द्र नाथ तिवारी, अनिल सिंह, त्रिभुवन नाथ मिश्र, समर नाथ यादव, गौरी शंकर यादव, लवकुश यादव मौजूद रहे।

Related

news 1332570549013841683

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item