सिंहस्थ महाकुम्भ के लिये श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना

 जौनपुर। संत अविमुक्तानन्द परमार्थ आश्रम वाराणसी के बैनर तले जनपद से 19 श्रद्धालुओं का पहला जत्था उज्जैन में आयोजित सिंहस्थ महाकुम्भ के लिये रवाना हो गया। इसके पहले नगर के जेसीज चैराहे पर उपस्थित लोगों ने जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर महंथ अवधेश चन्द्र भारद्वाज जी महाराज ने बताया कि उज्जैन में सिंहस्थ महाकुम्भ बीते 22 अप्रैल से शुरू हो गया है जो आगामी 21 मई तक चलेगा। उस महाकुम्भ में शामिल होने के लिये जनपद से लग्जरी वाहनों का जाना शुरू हो गया जिसके पहले जत्थे में 19 श्रद्धालु उज्जैन के लिये रवाना हो गये। श्री भारद्वाज ने बताया कि भक्तों के जत्थे का नेतृत्व उज्जैन यात्रा के प्रबन्धक अजय मिश्र कर रहे हैं। इस मौके पर प्रेम प्रकाश, यज्ञेश चतुर्वेदी, गौरव यादव, रमेश शर्मा के अलावा तमाम सम्बन्धित लोगों की उपस्थिति रही।

Related

news 5477414841575601403

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item