डीएम ने दिव्यांग प्रमाण-पत्र कैम्प का किया निरीक्षण

  जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने विकास खण्ड में चल रहे दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने वाले स्थल विकास खण्ड सोंधी के कैम्प का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी रविन्द्रवीर यादव को दिव्यांगों के बैठने, उनके प्रमाण पत्र बनवाने एवं मौके पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने चिकित्सकों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौके पर उपस्थितों का प्रमाण-पत्र बनाकर दिया जाय। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डा. राम प्यारे, डा. पंकज तिवारी, डा. एससी वर्मा, डा. आरए चक्रवर्ती, डा. आरके जायसवाल, डा. आरके यादव, डा. डीएस यादव, तहसीलदार रमाकान्त मौजूद रहे। इसके पहले ब्लाक प्रमुख मनोज यादव ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जहां तहसीलदार रमाकान्त, खण्ड विकास अधिकारी रविन्द्रवीर यादव भी मौजूद रहे। जिला जन विकलांग कल्याण अधिकारी राजेश सोनकर ने बताया कि जो लाभार्थी पहले ही प्रमाण पत्र बनवा चुके हैं, उन्हें पुनः बनवाने की आवश्यकता नहीं है। अन्त में उन्होंने बताया कि 10 मई को विकास खण्ड सुइथाकला में प्रातः 8 बजे से कैम्प लगाया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनवाने के लिये अधिक से अधिक संख्या में कैम्प पहुंचें।

Related

news 8876281024495656232

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item