अपने जीवन योगमय बनायेंः सुरेन्द्र योगी


    जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के ओपन थिएटर में योग महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को योगाचार्यों द्वारा योग प्रदर्शन एवं योगाभ्यास कराया गया। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देश पर दो दिवसीय योग महोत्सव की शुरुआत शनिवार को हुई थी। शिविर में योगाचार्य सुरेन्द्र योगी ने प्रतिभागियों को योग के लाभों को बताते हुये अपील किया कि अपने जीवन को योगमय बनायें। मन एवं शरीर को शुद्ध रखने से ही योग का पूर्ण लाभ  मिलता है। डा. ध्रुवराज ने युवा व योग विषय पर अपने व्याख्यान में कहा कि आज तकनीकी के युग में युवाओं को मानसिक शांति योग से मिल सकती है। इसी क्रम में आयोजन सचिव डा. विक्रम देव शर्मा, पतंजिल योग समिति के सह प्रान्त प्रभारी अचल हरिमूर्ति, जयसिंह गहलोत, कृष्ण मुरारी सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। योगाभ्यास कार्यक्रम में खड़े होकर किये जाने वाले आसन ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन एवं बैठकर किये जाने वाले आसन भद्रासन, वज्रासन ध्वीरासन, अर्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशांकासन, उत्तान मंडूकासन एवं मरीच्यासन ध्वक्रासन और उदर के बल लेटकर किये जाने वाले आसन मकरासन, भुजंगासन एवं शलभासन पीठ के बल लेटकर किये जाने वाले आसन सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्धहलासन, पवनमुक्तासन एवं शवासन का प्रदर्शन कर योगाचार्यों ने अभ्यास भी करवाया। महोत्सव में आफताब डांस ग्रुप के कलाकारों ने नृत्य की प्रस्तुति में योग के आसनों को प्रदर्शित किया तो युवा कलाकार वैभव बिन्दुसार एवं शौर्य पाल ने गीत प्रस्तुत किया। साथ ही शुभ्रा मल्ल ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति की तो अंजुम श्रीवास्तव ने शांति पाठ किया। योग कार्यक्रम का संचालन संजय श्रीवास्तव एवं लोगों के प्रति आभार ज्ञापित डा. दिग्विजय सिंह राठौर ने किया। इस अवसर पर डा. मनोज मिश्र, शशि, डा. नागेन्द्र द्विवेदी, डा. कमलेश यादव, डा. सतीश सिंह, हिमांचल सिंह, डा. इन्द्रेश, एमएम भट्ट, सुशील प्रजापति, डा. विद्युत मल्ल, मोहन पाण्डेय, रमेश पाल, अरुण शर्मा, पंकज सिंह समेत विवि के शिक्षक, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related

news 4886853164412663615

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item