भदोही : डीएम बोले खराब हैंडपंप को तत्काल कराएँ दुरुस्त

भदोही ।  जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने भीषण गर्मी  को देखते हुए खराब नलकूपो और हैण्डपम्पों को सर्वे कराकर तत्काल ठीक कराने का आदेश दिया है । समस्त निर्माण कार्यो से सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण अपने-अपने विभागों में अब तक हुए प्रगति कार्य की डिजिटल डायरी बनवाना सुनिश्चित करे। राजीव गॉधी विद्युतीकरण योजना से पात्रों को मानक के अनुरूप लाभान्वित कराये जाये। कामधेनु योजना के धीमी प्रगति पर कड़ी चेतावनी दी।
> > जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु ने कलेक्टेªट सभागार में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक के दरम्यान सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से  कहा कि लोहिया ग्राम से सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण अपने-अपने विभागों के निर्माण और विकास कार्यो के सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वयन कराये। इस कार्य में शिथिलता किसी भी किमत पर बर्दाश्त नही की जायेगी। जिलाधिकारी समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ ही नलकूलप, विद्युत, जलनिगम के अधिकारियों को निर्देश दिया है, कि अपने-अपने विभागों के खराब नलकूपों हैण्डपम्पों के ट्रान्सफार्मर को तत्काल ठीक कराये जाये। यह भी कहे कि इस कार्य में खण्ड विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सुपरविजन करते रहेगें। जिलाधिकारी ने समस्त निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को कड़ी हिदायद दी ह,ै कि अपने-अपने विभागों मे चल रहे निर्माण कार्यो की पूर्ण विवरण डिजिटल डायरी फोटोग्राफ्स सहित बनाकर उपलब्ध कराये। उन्होने राजीव गॉधी विद्युतीकरण परियोजना के समीक्षा के दरम्यान अभिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिया है, कि योजना मानक के अनुरूप पात्रों को ही लाभान्वित कराये। इसी प्रकार पशुपालन विभाग के समीक्षा के दरम्यान कामधेनु/मिनीकामधेनु योजना की धीमी प्रगति पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को हिदायत दी की अपने कार्यो के प्रति सुधार लाये। इस अवसर पर सम्बन्धित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related

news 7388436321098312495

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item