भदोही : मांस प्रकरण को लेकर आंदोलन
https://www.shirazehind.com/2016/05/blog-post_45.html?m=0
भदोही । जिले के गोपीगंज नगर के ज्ञानपुर रोड स्थित
सिद्धेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी के
नेतृत्व में विवादित मांस प्रकरण के आंदोलन को गति प्रदान करते हुए शुद्धि
बुद्धि यज्ञ किया गया यज्ञ स्थल से अपने संबोधन में प्रमुख समाजसेवी
धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि पशु तस्करी तथा गोमांस प्रकरण में फंसे
पूर्व थाना अध्यक्ष की जांच सीबीआई से नहीं कराई जाती तब तक यह आंदोलन
लोकतांत्रिक मर्यादा को रखते हुए जारी रहेगा हम जानते हैं कि आजकल भ्रष्ट
अधिकारी कर्मचारी अब संसदीय मर्यादा को भी तार तार कर रहे हैं आम जनमानस से
वार्ता के साथ तानाशाही प्रवृत्ति और भाषा में परिवर्तन हृदयविदारक शब्दों
का प्रयोग अंधाधुन किया जाता है लेकिन हमारे जीवित रहते हुए उनकी मंशा सफल
नहीं होगी ऐसे लोगो को चिंहित कराकर दंडित जब तक नहीं किया जाएंगे तथा
उपरोक्त मामले की जांच सीबीआई से नहीं कराई जाती आंदोलन जारी रहेगा सिद्धि
बुद्धि यज्ञ में प्रमुख लोग सम्मिलित रहे धर्मराज दुबे संतलाल यादव सुशील
कुमार बिंद अजय चतुर्वेदी हंसराज यादव विकी तिवारी राम सुमेर निषाद कैलाश
वर्मा अनूप दुबे मुकेश दुबे सहित लोग रहे यज्ञ में पुरोहित का कार्य बली
महाराज के द्वारा किया गया।
